गणतंत्र दिवस पर हुआ शिक्षकों का सम्मान,बच्चों ने दिया सोसल मीडिया से दूर रहने का संदेश

कुम्हारी 26 जनवरी : नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक शाला परसदा में बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ 26 जनवरी गंतत्रत दिवस समारोह मिडिल स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और महापुरुषों के छाया चित्र में माल्यार्पण कर तिरंगे को लहराया गया। समारोह में मुख्य रूप से ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष भुजबल साहू साथ रवि साहू, रतन साहू,सोनसाय पंथ, पुनेंद्र पंथ रहे।

कार्यक्रम में सेवानिर्वित्त होने वाली, हाई स्कूल के प्राचार्य स्नेहलता तिवारी का सम्मान किया गया साथ ही सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शोभा बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया गीत संगीत से बढ़ी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट अंक लेकर प्रथम आने वाले बच्चों को दिव्ययानी साहू के स्मृति में पति रवि के तरफ से बच्चों को सम्मान किया गया। झरना मढरिया के स्मृति में भी सम्मान किया गया। साथ ही कुंज बाई के स्मृति में पुत्र रत्न साहू के द्वारा भी बच्चो को सम्मान किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

बच्चों ने उपस्थित दर्शक दीर्घा को सोसल मीडिया से बचने के लिए संदेश दिया साथ ही अपने बच्चो को मोबाइल फोन से दूर रखने की भी संदेश नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया।इस अवसर पर प्रधान पाठक सत्येंद्र यदु सहित तीनो संस्था के शिक्षक गण और बच्चे उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन... नौका विहार, लेजर शो, महाआरती और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया आकर्षण का केंद्र रहेंगे... पाटन।...

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है