भाजपा पाटन मंडल : आत्मनिर्भर शक्ति केंद्र बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण पर जोर

पाटन। भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल के अंतर्गत आत्मनिर्भर शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण बैठक आज रविवार, 22 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे शिवोम कुटी, सभापति प्रणव शर्मा के निवास स्थल, घुघुवा (क) में आयोजित की गई।

बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर जोर देते हुए तथा शक्तिकेंद्र संयोजक एवं सह संयोजक की घोषणा किया गया। बैठक में बूथ – घुघुवा (क), बूथ – करसा, बूथ – गभरा, बूथ – करगा के बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, बीएलए-2, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, मन की बात प्रमुख सहित समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सक्रिय सदस्य एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम करसा निवासी श्री दुर्वासा साहू को शक्तिकेंद्र संयोजक तथा ग्राम घुघुवा (क) निवासी श्री नरेश निषाद को शक्तिकेंद्र सह संयोजक के पद पर चुना गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों का करतल ध्वनि से स्वागत कर बधाई दी।

बैठक में अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि बूथ ही पार्टी की सबसे मजबूत इकाई है। बैठक का संचालन शक्ति केंद्र प्रभारी एवं भाजपा पाटन मंडल उपाध्यक्ष श्री हर प्रसाद आडिल द्वारा किया गया। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने बूथ पर सभी प्रमुखों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा पाटन मंडल आप सेल प्रभारी प्रशांत शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री ईश्वरी वर्मा, भाजयुमो मंत्री विद्या सागर निषाद, बूथ अध्यक्ष कोमल साहू, अशोक साहू, चूड़ामणि साहू एवं भाजपा के कार्यकर्तागण थानेश्वर साहू, मेहत्तर वर्मा, मनोज कौशिक, मुकेश साहू, चितरंजन साहू, प्रदीप सिंह, पालेश्वर साहू एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने मधुबाला गिरी के विरुद्ध सौंपा थाना रानीतराई में FIR दर्ज करने ज्ञापन

छत्तीसगढ़िया समाज के अपमान एवं धमकीपूर्ण बयान के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने थाना रानीतराई में FIR दर्ज करने सौंपा आवेदन। रानीतराई। छत्तीसगढ़िया समाज...

धान खरीदी की शुरुआत किसानों के सम्मान और समृद्धि का नया अध्याय : जितेन्द्र वर्मा

रायपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेन्द्र वर्मा ने छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ होने पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है