जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अध्यक्ष बने लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा

रायपुर 14 जनवरी। लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी, मुंगेली का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से यह फैसला संगठन को मजबूत करने और वर्मा की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए लिया गया।

Oplus_131072

घनश्याम वर्मा लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा व कार्यशैली की पार्टी ने हमेशा सराहना की है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में उत्साह का माहौल है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए वर्मा ने कहा, “यह जिम्मेदारी मेरे लिए एक सम्मान है। मैं पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए मुंगेली जिले में कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्य करूंगा। समाज के हर वर्ग की समस्याओं को हल करना मेरी प्राथमिकता होगी।”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जुड़ाव पार्टी के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जिले में और मजबूती से काम करेगी।

घनश्याम वर्मा की नियुक्ति को लेकर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है