अमलीडिह में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम का मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रणव शर्मा

मोतीपुर 12 दिसंबर : पाटन ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमलीडिह में ग्रामवासी युवाओं द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उपरोक्त क्रिकेट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ समाजसेवी प्रणव शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि शर्मा जी द्वारा प्रथम पुज्य भगवान गजानन स्वामी की पूजा अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता के निर्विघ्न संपन्न होने संबंधित मंगलकामनाऐ की गई तत्पश्चात क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए एक ओवर तक शानदार बल्लेबाजी की एवं क्रिकेट मैदान में भी अपना दमखम दिखाते हुए उपस्थित सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

उपस्थित ग्रामीणों, यूवा व क्रिकेट खिलाड़ीयों को संबोधित करते हुए प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शुभकामनाये देते हुए निकट भविष्य में ग्राम व क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया। उक्त आयोजन में मुख्य रूप से ग्राम के युवा भीमा, विकेश और आप पास के खिलाड़ियों सहित अन्य ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है