हटकेश्वर नाथ के दर्शन कर शिव भक्त मोनू साहू आज से करेंगे नगर में सघन जनसंपर्क

अम्लेश्वर 01 फरवरी : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के कांग्रेस अधिकृत पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मोनू साहू अपने 18 पार्षदों के साथ आज से शुरू करेंगे सघन जनसंपर्क। मिली जानकारी के अनुसार श्री साहू 11:00 बजे श्री हटकेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे तत्पश्चात श्री साहू 12:00 बजे माता बिंदेश्वरी वार्ड क्रमांक 01 में जनता से भेंट मुलाकात करेंगे और समर्थन मांगेंगे। तत्परता श्री साहू 1:00 बजे महावीर वार्ड क्रमांक 02 जाएंगे वहां लोगों से मिलेंगे माता बहनों से चर्चा करेंगे आशीर्वाद लेंगे। पश्चात श्री साहू 2:00 बजे पवार समाज का वार्षिक सम्मेलन समारोह में शामिल होंगे जहां समाज के लोगों को संबोधित करेंगे और समर्थन मांगेंगे। पश्चात साहू श्री साहू 3:00 बजे बजरंग वार्ड क्रमांक 10 जाएंगे और वहां युवाओं एवं बुजुर्गों से मिलेंगे आम मतदाताओं से मिलेंगे और समर्थन मांगेंगे। तत्पश्चा मोरध्वज मोनू साहू वार्ड क्रमांक 3 मां शीतला नगर में जाएंगे लोगों से भेंट मुलाकात करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किए गए विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे और लोगों से समर्थन मांग कर भारी मतों से विजय हासिल करने के लिए आशीर्वाद लेंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन... नौका विहार, लेजर शो, महाआरती और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया आकर्षण का केंद्र रहेंगे... पाटन।...

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है