सचिव श्री एस बसवराजू ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से ली बैठक

Advertisement

दुर्ग, 11 दिसम्बर / राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव श्री एस बसवराजू द्वारा आज वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से नगरीय निकायों के चुनाव कार्याें में वार्डाे के आरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, अपर कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, नगर निगम आयुक्त, नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से एनआईसी कक्ष दुर्ग से जुड़े। दुर्ग जिला कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को नगर पालिक निगम/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के वार्डाें के आरक्षण की कार्यवाही हेतु विहित प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। जिन निकायों में अभी निर्वाचन किया जाना है, केवल उन्हीं निकायों में वार्ड आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है