मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत राजनीतिक दलों के साथ एसडीएम तहसीलदार के बैठक

Advertisement

कुम्हारी 18 नवंबर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के परिपालन में नगर पालिका परिषद कुम्हारी के आम निर्वाचन 2024 के मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए संशोधन, परिवर्धन, विलोपन हेतु दावा आपत्ति प्राप्त करने हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूचना हेतु बैठक दिन शनिवार को नगर पालिका परिषद कुम्हारी के सभागार में आयोजित किया गया। उक्त बैठक में महेश सिंह राजपूत (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी भिलाई-3) एवं पवन ठाकुर तहसीलदार भिलाई-3 की उपस्थिति में मतदाता सूची में संशोधन, परिवर्धन, विलोपन हेतु प्रारूप-‘क’ ‘ख’ एवं ‘ग’ की जानकारी प्रदान की गई। लेख हैं कि नगर पालिका परिषद कुम्हारी के आम निर्वाचन 2024 कार्यक्रम अन्तर्गत मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए संशोधन, परिवर्धन, विलोपन हेतु दावा/आपत्ति दिनांक 18 नवंबर से 25 नवंबर तक सुबह 10.00 बजे से शायं 5.00 बजे तक निर्धारित मतदान केन्द्रों में लिया जावेगा। वहीं जानकारी के अनुसार 25 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक ही लिया जाएगा। जिसकी जानकारी उक्त बैठक में प्रदान की गई।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

उत्तर पाटन “अमेरी-गभरा” में सैकड़ों हाइवा अवैध मुरूम का स्टॉक, कार्रवाई नहीं होने से कारोबार बेखौफ

* अमेरी और गभरा में बारिश में भी अवैध मुरूम के बड़े भंडार, कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी  "खनिज विभाग" की भूमिका...

विकासखंड स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जमराव के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

* जमराव के खिलाड़ियों का विकासखंड स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जिला स्तर के लिए चयनित... पाटन : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमराव में...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है