19 दिसम्बर को नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण,निकायवार समय निर्धारित

Advertisement

दुर्ग, 18 दिसम्बर 2024/ जिले के नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण 19 दिसम्बर 2024 को अपरान्ह 4.00 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया जाएगा। विहित अधिकारी कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने निकायवार वार्ड आरक्षण हेतु समय निर्धारित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम दुर्ग अपरान्ह 4.00 बजे से 4.30 बजे तक, नगर पालिका परिषद कुम्हारी अपरान्ह 4.30 बजे से 4.45 बजे तक, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर अपरान्ह 4.45 बजे से 5.00 बजे तक, नगर पालिका परिषद अहिवारा अपरान्ह 5.00 बजे से 5.15 बजे तक निर्धारित है। इसी प्रकार नगर पंचायत पाटन अपरान्ह 5.15 बजे से 5.30 बजे तक, नगर पंचायत उतई शाम 5.30 बजे से 5.45 बजे तक तथा नगर पंचायत धमधा शाम 5.45 बजे से 6.00 बजे तक का समय निर्धारित है। नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण के दौरान आम नागरिक उपस्थित रह सकते है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

शासकीय प्राथमिक शाला कौही में आयोजित SMC बैठक में बच्चों के शिक्षा गुणवत्ता पर फोकस

* शासकीय प्राथमिक शाला कौही में आयोजित SMC बैठक में बच्चों के शिक्षा गुणवत्ता पर फोकस... * मासिक वालपेपर में बच्चों ने तीज त्यौहार को...

बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी पर सांसद विजय बघेल का बड़ा कदम

* बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी पर सांसद विजय बघेल का बड़ा कदम... * दुर्ग लोकसभा की जनता की लगातार मांग पर रेलवे महाप्रबंधक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है