उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सांकरा में, कृषि मंत्री ने पौधारोपण किया

अमलेश्वर 21 नवंबर  : महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय सांकरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में विश्वविद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां” के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 21 नवंबर को  कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने पौधारोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव माननीय श्री आर.एल.खरे , अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.अमित दीक्षित जी ने भी पौधारोपण कर इस सराहनीय कार्यक्रम आयोजन के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गागेंद्र सिंह राजपूत को बधाई दिया।

माननीय कृषि मंत्री द्वारा नव निर्माण हो रहे विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कर जल्द से जल्द गुणवत्ता पूर्वक भवन निर्माण करने के लिए ठेकेदारों को निर्देश दिए जिससे विश्वविद्यालय सुचारू रूप से संचालित हो सके और वैज्ञानिकों,विद्यार्थियों एवं किसानों को बेहतर सुविधा मिल सके।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वही मिली जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता केबिनेट मंत्री के आगमन पर दूर दूर तक नजर नहीं आए जिसकी चर्चा पूरे पाटन विधान सभा क्षेत्र में हो रही है। उत्तर भाजपा मंडल पाटन के अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मंत्री जी के आगमन की जानकारी मुझे नहीं मिली खबर मिलता तो मंत्री जी से भेंट मुलाकात करने मौके पर पहुंचे और वानिकी एवं उद्यानिकी विश्वविद्यालय का निर्माण पर कुछ चर्चा भी कर लेते।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई (राजेंद्र मारकण्डे- रचनाकार) आज सुरहुत्ती तिहार हरे। सबो डाहर फटाका के शोर अऊ दीया बाती के उजियारा...

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार पाटन। देश के प्रधानमंत्री को लेकर चल रही...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है