परसदा में राम कथा का हुआ समापन, नगर वासियों ने किया महाप्रसादी ग्रहण

Advertisement

कुम्हारी: दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र में आने वाले वार्ड क्रमांक 16 ग्राम परसदा में मंदिर जीर्णोधार समिति एवं समस्त ग्रामवासी परसदा के तत्वाधान में श्री राम कथा एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 24 जनवरी से 30 जनवरी तक किया  गया था।आज 30 जनवरी को हवन पूजन, महाप्रसादी के साथ राम कथा का समापन किया गया। आपको बता दे पंडित श्रीयुत युवराज पांडे जी के श्रीमुख से राम भक्त श्रद्धालुओ ने कथा का रसपान लगातार 7 दिनों तक किया।

कार्यक्रम के सरंक्षक डिकेन साहू ने बताया कि कार्यक्रम हनुमान मंदिर जीर्णोद्वार  समिति के द्वारा किए गया। लगभग 300 महिला पुरुष एवं युवकों का टीम बनाई गई थी जो व्यवस्था को संभालें। आज समिति के सदस्यों के द्वारा महाप्रसादी पूरा नगर वासियों को ग्रहण कराया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

इस शुभ अवसर पर युजेंद्र पार्षद, भुजबल साहू, टुम्मन साहू ,बिसेलाल साहू,पन्ना लाल साहू, नीलमणि साहू, भुनेश्वर,मनोज,होमेंद्र,मुकेश,शेखर,हरिशंकर,हरीश, फेकू, डोमन सूरज तुम्मान,दाऊ,महेश, गोलू दाऊ,महेंद्र, दवेंद,बाली,किशोर,कुलेश्वर,छबि, शिव ,पोषण,अश्वनी,रवि शंकर, तुका राम, गिरिश साहू ,कवि लाल,बिरेंद्र,भीखम, अन्नू साहू सहित अन्य सदस्य एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है