आचार संहिता प्रभावशील होते ही सम्पत्ति विरूपण की कार्यवाही हुई शुरू

दुर्ग 20 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय/पंचायत निर्वाचन 2025 की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होते ही जिले में नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर सम्पत्ति विरूपण की कार्यवाही चल रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं जनपद क्षेत्रों में प्रशासनिक अमला द्वारा मुस्तैदी के साथ सम्पत्ति विरूपण की कार्यवाही की जा रही है। सार्वजनिक एवं निजी सम्पत्तियों से होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर एवं अन्य प्रचार सामग्री हटायी जा रही है। सम्पत्ति विरूपण की कार्यवाही जिले के नगर निगम दुर्ग, नगर पालिका कुम्हारी, अहिवारा एवं अमलेश्वर, नगर पंचायत पाटन, उतई, धमधा तथा सभी जनपद अंतर्गत पंचायत क्षेत्रों में युद्धस्तर पर की जा रही है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है