ग्राम चिखली में 5 दिवसीय निःशुल्क योग प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Advertisement

दुर्ग: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनहित में संचालनालय आयुष छ ग के निर्देशानुसार जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ जी.पी. तिवारी के मार्गदर्शन में 05 दिवसीय निःशुल्क योगप्रदर्शन एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन  01से 05 फरवरी तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला प्रागंण ग्राम चिखली, दुर्ग मे किया गया।

उक्त शिविर में ग्राम के सरपंच, पंच एवं जनप्रतिनिधियों,प्रधानपाठक का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। योग शिविर के आयोजक आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर सिरसाखुर्द के डॉ मणीन्द्र मोहन श्रीवास्तव द्वारा योग के महत्व,रोगानुसार योगासन, दिनचर्या, ऋतु अनुसार आहार विहार की जानकारी प्रदान की गई।

 फेसबुक से जुड़े 

इस अवसर पर योग प्रदर्शनी लगायी गयी। योग अभ्यासियों को अंकुरित मूंग, चना एवं आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया गया। योग शिक्षक बसंत वर्मा द्वारा रोगानुसार योग आसनों का प्रदर्शन एवम जानकारी प्रदान की गयी। श्री मनीराम सिन्हा, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, फुलेश्वरी कुंभकार का सहयोग सराहनीय रहा। योग शिविर में कुल 539 हितग्राहियों ने लाभ प्राप्त किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है