प्रशांत शर्मा ग्राम घुघुवा(क) निवासी, जनपद पंचायत क्षेत्र क्र. 03 में भाजपा के प्रबल दावेदार

Advertisement

पाटन  19 जनवरी :  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी लगभग सभी दलों ने चालू कर दिया है, चुनावी बैठकों का दौर चल रहा है, भाजपा पाटन मंडल के प्रभारी साजन जोसेफ, दिलीप साहू एवं मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर ने पाटन में आयोजित बैठक में सभी दावेदार प्रत्याशियों से आवेदन प्राप्त किया, इसी कड़ी में जनपद पंचायत पाटन के क्षेत्र क्रमांक 03 से जनपद पंचायत सदस्य पद(अनारक्षित मुक्त) हेतु ग्राम घुघुवा(क) निवासी समाजसेवी प्रशांत शर्मा ने दावेदारी आवेदन बायोडाटा प्रस्तुत किया है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, भाजपा, सामाजिक संगठन, समिति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके, निजी क्षेत्र में भी कार्यालयीन अनुभव एवं कम्पुटर का विशेष ज्ञान रखने वाले संघी विचारधारा के समाजसेवी प्रशांत शर्मा की जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्र. 03 में जनपद सदस्य पद हेतु भाजपा से दावेदारी प्रबल मानी जा रही है, जिनको समाज के सभी वर्गों एवं भाजपा के सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का जोरदार समर्थन प्राप्त हो रहा है, पार्टी संगठन के आदेश को सर्वोपरी मानने वाले प्रशांत शर्मा ने कहा है की पार्टी द्वारा अधिकृत किये जाने पर वे चुनाव लड़ेंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है