प्रणव शर्मा समाजसेवी को दुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र क्र.09 के सभी गाँव में मिल रहा भारी जनसमर्थन

सेलुद 21 जनवरी : पाटन क्षेत्र के ग्राम घुघुवा(क) निवासी समाजसेवी प्रणव शर्मा ने दुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र क्र.09 से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु दावेदारी की है। पाटन क्षेत्र में कई वर्षों से ख्याति प्राप्त लोकप्रिय शिक्षाविद समाजसेवी प्रणव शर्मा को लगभग सभी गाँव में दावेदार प्रत्याशी के रूप में विशाल जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। श्री शर्मा ने कहा है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में क्षेत्र की जनता का भारी समर्थन प्राप्त कर पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक संगठन समर्थित उम्मीदवार विजयी होकर केंद्र एवं राज्य सरकार की मंशानुसार जनहित के योजनाओं का लाभ सभी हितग्राहियों को दिलाएंगे।

दुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र क्र.09 से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु दावेदारी किया गया है पार्टी संगठन के आदेशानुसार अधिकृत किये जाने पर चुनाव लड़ेंगे और भारी बहुमत से विजयी होकर क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रह कर जनसेवा करेंगेl

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है