आयुर्वेद में वर्णित प्रकृति परीक्षण के माध्यम से व्यक्तिगत स्वास्थ्य योजना

Advertisement

दुर्ग 07 दिसम्बर । आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 26 नवम्बर से 25 दिसम्बर 2024 तक देश के प्रकृति परीक्षण हेतु देशव्यापी राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरूआत राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रकृति परीक्षण से प्रारंभ किया गया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के नागरिकों से देश के प्रकृति परीक्षण राष्ट्रीय अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य व जागरूकता के संबंध में वास्तविक जानकारी के लिए प्रत्येक परिवार, स्वयं का व अपने परिवार का प्रकृति परीक्षण कराने की अपील की है।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रवशी ने बताया कि आयुर्वेद में वर्णित प्रकृति परीक्षण से व्यक्ति की शारीरिक व मानसिक संरचना (प्रकृति) को समझने में सहायक होती है, जिससे व्यक्ति की विशिष्ट प्रकृति के आधार पर व्यक्तिगत स्वास्थ्य योजना, आहार-विहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या बनाकर समय पूर्व होने वाले रोगों से बचाव, निदान एवं उपचार किया जा सकता है। इस अभियान का लाभ लेने तथा व्यक्ति को स्वयं का प्रकृति परीक्षण कराने के लिए सर्वप्रथम अपने मोबाईल में प्रकृति परीक्षण एप डाउनलोड कर सिटीजन के रूप में पंजीकृत होना होगा।

 फेसबुक से जुड़े 

प्रकृति परीक्षण हेतु आयुष चिकित्सक वालेन्टियर्स द्वारा नागरिकों से संपर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही आयुष औषधालय के चिकित्सक से संपर्क कर ऑनलाइन फॉर्म भरकर आपकी प्रकृति बताकर ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

शक्ति केंद्र झीट-महुदा में मानस संगोष्ठी

* शक्ति केंद्र झीट-महुदा में मानस संगोष्ठी का आयोजन, ज्ञान-भक्ति और संस्कारों का दिया संदेश; श्रीराम चरित मानस के आदर्शों पर हुआ मंथन... झीट-महुदा। शक्ति...

जमराव के दो पहलवानों ने संभाग स्तरीय कुश्ती में जीते स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर चयन

* जमराव के दो पहलवानों ने संभाग स्तरीय कुश्ती में जीते स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर चयन... * संभागीय कुश्ती में जमराव का जलवा, लोकनाथ...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है