पाटन के खिलाड़ियों ने योगासन प्रतियोगिता में लहराया परचम

* पाटन बना योग का पावरहाउस, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन…
* छत्तीसगढ़ योगासन स्पर्धा में पाटन के होनहारों का रहा जलवा,  बच्चों ने जीते गोल्ड…

पाटन:  यूथ एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में रायपुर स्थित देवेंद्र नगर बालाजी स्कूल में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में पाटन विकासखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।

 फेसबुक से जुड़े 

प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया जहां पाटन से शामिल 15 खिलाड़ियों में अंतरा साहू (गोल्ड – सब जूनियर बालिका आर्टिस्टिक सिंगल), भूमिका साहू (गोल्ड – सीनियर ट्रेडिशनल), मोक्षिता साहू व मानवी धीवर (गोल्ड – जूनियर रिदमिक पेयर), प्रथमेश वर्मा व केशव सिंह (सिल्वर – ट्रेडिशनल वर्ग) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

आयोजन के मुख्य अतिथि योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा व विशिष्ट अतिथि ज्योति साहू थीं। आयोजन का संचालन ज्योति कुंभारे, भीष्म साहू व चितरंजन साहू ने किया।

विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच धीरेन्द्र वर्मा को दिया।

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर डॉ. दिनेश चंद्रवंशी, डॉ. अनीता साहू, खिलेंद्र साहू व लाला राम वर्मा ने बधाई दी।

सामाजिक समरसता का पर्व है होली – प्रणव शर्मा

* सामाजिक समरसता का पर्व है होली - प्रणव शर्मा... * फूलों की होली खेलकर प्राकृतिक होली को बढ़ावा देने की कोशिश... पाटन। जनपद पंचायत पाटन...

दक्षिण पाटन में सभापति कार्यालय बना होली उत्सव का केंद्र, होली आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व: कल्पना नारद साहू

* सभापति कल्पना नारद साहू के निवास पर हर्षोल्लास से मना होली तिहार.. * रंग-गुलाल और ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ भव्य होली मिलन समारोह... * जनप्रतिनिधियों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है