सांतरा मंडी में धान खरीदी बंद,किसान हो रहे है परेशान, शासन प्रशासन है मौन

पाटन 12 दिसंबर : दुर्ग जिले के सेलूद शाखा अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित सांतरा पंजीयन क्रमांक 2517 में धान खरीदी केंद्र में खरीदी पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। जिसकी सूचना जिला विपणन अधिकारी को दिया गया है। समिति के कर्मचारियों ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए बताया कि धान की परिवहन नहीं होने के कारण खरीदी बंद किया गया है।

14 नवंबर से 2024 /25 के लिए धान खरीदी किया जा रहा है जो 9 दिसंबर तक 23 224.80 कुंटल धान खरीदी हो गई है। जिसमें से आज समिति में 23224.80 कुंटल धान शेष है। जो कि समिति के बपर लिमिट से 84280.00 कुंटल से बहुत अधिक है। सभी चबूतरे पूर्ण रूप से भर गए हैं एवं जमीन पर भी डनेज स्टेट भी पूर्ण रूप से भर गया है। समिति का खरीदी स्थल बहुत ही छोटा होने के कारण 10 दिसंबर से समिति में खरीदी के लिए जगह नहीं होने के कारण खरीदी बंद है। आगामी दिनों की खरीदी जारी रखने के लिए परिवहन करने आवश्यक है। समिति में 3 दिन से खरीदी बंद है। लेकिन अभी तक एक भी डी ओ जारी नहीं हुआ है। जिसकी प्रतिलिपि पंजीयक सहकारी संस्थाएं दुर्ग, खाद्य अधिकारी जिला दुर्ग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाटन,तहसीलदार पाटन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग, शाखा प्रबंधक सेलूद को सूचना दे दी गई है।

 फेसबुक से जुड़े 

आपको बता दें धान खरीदी केंद्र सांतरा में 3 दिन से धान खरीदी बंद कर दी गई है। जिससे किसानों में आक्रोश है। धान खरीदी नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशान किसान नजर आ रहे हैं आगामी दिनों में पाटन विधान सभा के और कई खरीदी में बंद होने की स्थिति निर्मित हो गई है। एसडीएम और तहसीलदार के निरीक्षण के बाद भी धान का उठाव नहीं हो रहा है। आज तक प्रशासन के द्वारा पाटन ब्लॉक के किसी भी धान खरीदी केंद्र से धान का उठाव नहीं हो पाया है। खासकर सांतरा धान खरीदी केंद्र से भी किसी प्रकार की परिवहन नहीं की गई है। जिससे धान खरीदी केंद्र में जाम हो गई है। और किसानों से धान की खरीदी समिति के द्वारा बंद कर दी गई है।

सेवा सहकारी समिति सांतरा के प्राधिकृत अध्यक्ष राजू चंद्राकर ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए बताया कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है। किसानों का एक-एक दाना लेने का जो वादा किया है वह पूर्ण करेंगे। हालाकि अभी खरीदी केंद्र से धान की उठाव नहीं हुई है। जिससे खरीदी बंद कर दी गई है। लेकिन जल्द परिवहन होने पर खरीदी फिर से सुचारू रूप से चालू हो जाएगी। एसडीएम के द्वारा खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया है जल्द आजकल में परिवहन होने की बात कही है।

वहीं धान खरीदी केंद्र रानीतराई डीडाभाठा में भी 16 दिसंबर से धान खरीदी बंद होने की सूचना सेवा सहकारी समिति के द्वारा कर दिया गया है। हालांकि अभी 3 दिन का समय शेष बचा है यदि परिवहन चालू हो जाता है तो खरीदी बंद होने की स्थिति नहीं बनेगी।

विज्ञापन 

सेवा सहकारी समिति झीट में मनाया विदाई समारोह

झीट : सेवा सहकारी समिति झीट के सहायक समिति प्रबंधक शत्रुघन हिरवानी एवं चौकीदार कुलंजन साहू के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन...

Operation Sindoor की जबरदस्त सफलता पर कुम्हली मे निकली “तिरंगा यात्रा”

जामगांव-आर-पाटन : भारत सरकार द्वारा आतंकवाद के विरूद्ध चलाई गई "आपरेशन सिंदूर" की जबरदस्त सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान मे गांव गांव गली...
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है