पूर्वी क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

अमलेश्वर 20 दिसंबर  : महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग के अंतर्गत उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, सांकरा-पाटन, दुर्ग में पूर्वी क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 20-22 दिसंबर 2024 का दिन शुक्रवार को शुभारंभ हुआ है। जिसमें चार महाविद्यालय भाग लिये है,वानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सांकरा, उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सांकरा-पाटन ,उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, हथनी, बिलासपुर, एवं महंत बिसाहू दास उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, गौरेला पेंड्रा मरवाही के विद्यार्थी सम्मिलित है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एस. एल. मात्रे, न्यायाधीश सेवानिवृत्ति राज्य औद्योगिक न्यायालय बिलासपुर (छ. ग .) तथा विशिष्ट अतिथि श्री उमाशंकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, रायपुर, श्रीमती रेमन यशवंत जांगड़े ,सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा, श्री वेंकट स्वामी भारतीय सेनाधिकारी(सेवानिवृत्ति) डॉ. नारायण साहू, अधिष्ठाता उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, हथनी बिलासपुर उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.अमित दीक्षित, अधिष्ठाता उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सांकरा, दुर्ग कर रहे है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

प्रोफेसर डॉ अमित दीक्षित ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन करते हुए खिलाडिय़ों से अपील किए कि खेल भावना से खेले और जीवन मे खेल का विशेष महत्व के बारे मे बताये। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. सेवन दास खूंटे एवं डॉ. हरिश्चंद्र दर्रो क्रीड़ा अधिकारी के मार्गदर्शन मे रहे हो रहा है।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने मे महाविद्यालय के समस्त अधिकारी गण, कर्मचारीगण एव स्वयंसेवको का विशेष योगदान रहा।।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है