विश्व एड्स दिवस में उद्यानिकी महाविद्यालय सांकरा के एनएसएस स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

Advertisement

अमलेश्वर 01 दिसंबर : उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय सांकरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 1 दिसंबर 2024, *विश्व एड्स दिवस* के दिन ग्राम – सांकरा में जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किए एवं इससे बचने के उपाय बताये।

विश्व एड्स दिवस में रैली समापन के पश्चात , पोस्टर मेकिंग, वाल लेखन एवं शपथ दिलाकर लोगों से अपील किए कि एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करे एवं पीड़ित व्यक्ति का उचित उपचार करने में सहयोग करे एवं किन – किन कारणों से एड्स होता हैं उसकी रोकथाम एवं सावधानियां की जानकारी जन जन तक पहुंचाये ताकि एड्स को जड़ से मिटाया जा सके और एड्स मुक्त भारत बनाया जा सके।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम डॉ.अमित दीक्षित,अधिष्ठाता उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय सांकरा के मार्गदर्शन में हुआ, कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.गागेंद्र सिंह राजपूत ,राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी एवं डॉ.हरीश चंद्र दर्रो के सराहनीय योगदान में सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, रा.से.यो के स्वयंसेवक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है