* निवार्चन आयोग के चुनाव प्रक्रिया का प्रायोगिक प्रदर्शन विद्यालय मे…
* कक्षा आठवीं के बच्चे पीठासीन अधिकारी बनकर निपटाए चुनाव…
* निर्वाचन के संवैधानिक प्रावधानों का पालन कर समझाया केंद्र राज्य सरकार संबंध…
* मतदान केंद्र नालंदा एवं तक्षशिला मे भारी मतदान, कोमेश बने शाला नायक…
जामगांव-आर : बैगलेश डे पर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुम्हली मे चुनाव आयोग के चुनावी प्रक्रियाओं का हुबहू पालन करते हुए कक्षा परिषद एवं विद्यालय परिषद का प्रिंटेड बैलेट पेपर सेगुप्त मतदान प्रणाली से प्रतिनिधि चुने गए। इसके लिए शैक्षिक नवाचारी शिक्षक छन्नूलाल साहू ने बहुत विस्तृत रूप से भारत निर्वाचन आयोग के व्यवस्थाओं, चुनाव सामग्रियों का प्रतिरुपात्मक व्यवस्था कर भारतीय राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को छात्रों को समझाने सफल रहे।
उन्होंने बकायदा विद्यार्थियों को ही पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी बनाया और चुनाव संचालन के लिए तीन बार प्रशिक्षण दिया। मतदान प्रक्रिया मे काम आने वाली समस्त स्टेशनरी, पोस्टर, बैलेट पेपर, चुनाव चिन्ह, बुथ , रिजर्व दल, रिटर्निंग ऑफिसर, सेक्टर आफिसर, चुनाव आयुक्त की व्यवस्था की।
बतादें कि विद्यालय मे आठ मतदान केंद्र बनाए गए जिसमें तक्षशिला, नालंदा, विक्रमशिला, पाटलिपुत्र,अवन्तिका, शांतिनिकेतन,भोज, एवं प्रयाग, यह सभी प्राचीन भारतीय शिक्षा कला के विश्व प्रसिद्ध केंद्र रहें इसे छात्रों को समझने का अवसर मिला।
वही पीठासीन अधिकारियों को चुनाव आयुक्त द्वारा लिखित आदेश जारी किए गए। कुछ मतदान केंद्र के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार की गई थी। मतदाता छात्रों को मतदान के विद्यालय चुनाव रिटर्निंग आफिसर के हस्ताक्षर युक्त मतदाता पर्ची वितरित की गई। मतदान सबेरे आठ बजे से प्रारंभ हुई । मतदान समाप्ति के बाद मतदान पेटी को सील करके मतगणना केंद्र संदीपनी भवन मे सुरक्षित रखे गए।
वही मध्याह्न भोजन पश्चात मतगणना अधिकारी द्वारा काउंटिंग प्रारंभ की गई। सबसे पहले कक्षा नायक निम्न सदन ( प्राथमिक कक्षाओं)का बैलेट पेपर गुलाबी रंग, उच्च सदन (पूर्व माध्यमिक कक्षाओं)का पीला रंग, शाला नायक का नीला रंग को अलग अलग कर, प्रत्याशी के नाम अनुसार बंडल बनाए गए।
चुनाव परिणाम, विजयी प्रत्याशी इस प्रकार रहे – कक्षा पहिली प्राची, दुसरी मे माया, तीसरी मे निधि,चौंथी मे धनंजय, पांचवीं सागर, छठवीं वेदांत, सातवीं योगेश, आठवीं साक्षी एवं शाला नायक के लिए कोमेश साहू को एकतरफा जीत मिली। निर्वाचन अधिकारी ने एक पीठासीन अधिकारी को उपस्थित नहीं होने पर निलंबित कर दिया। उन्हें लिखित मे कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
चुनाव सम्पन्न होने के बाद सभी सामाग्रियों को विद्यालय निर्वाचन शाखा मे जमा करा दी गई है।
विद्यालय के निर्वाचन अधिकारी प्रभा सिंह ने कहा कि ऐसी प्रायोगिक गतिविधियों से बच्चे संपूर्ण विषय वस्तु को सुक्ष्मता एवं तीव्रता से सीख जाते हैं । यही नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मूल उद्देश्य है।
इस अनोखी शैक्षिक गतिविधि से निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाने वाले बच्चों ने स्वप्रेरित अपने मन के भाव को शिक्षक छन्नूलाल साहू से चर्चा करते हुए कहने लगे कि हम लोगों को मतदान अधिकारी बनकर चुनाव सम्पन्न कराने मे बहुत मज़ा आया और प्रेरणा मिली,हम भी अच्छे से पढ़ाई करके आप जैसे शिक्षक बनेंगे।
शिक्षक ने नवाचार के विशिष्ट पहलू पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शैक्षिक गतिविधि से बच्चों मे राष्ट्रवाद एवं सामाजिक जिम्मेदारी को नजदीक से अनुभूति कराने मे बहुत कारगार साबित होता है। देश के राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को समझने मे सहायक रही।



