प्राधिकृत अध्यक्ष के पदभार संभालने के बाद नारद साहू ने किया धान खरीदी का निरीक्षण

Advertisement

सुरपा बेल्हारी 25 नवंबर : पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र सुरपा के प्राधिकृत अध्यक्ष नारद साहू के पदभार ग्रहण और सम्मान समारोह का आयोजन आज 25 नवंबर को किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

जहां प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, जनपद सदस्य रवि सिन्हा, बेनी राम साहू प्राधिकृत अध्यक्ष निपानी, कमलेश साहू प्राधिकृत अध्यक्ष बटरेल, तुलसी राम साहू,रूप सिंह सिन्हा,जोगीराम साहू, सुरेश बंछोर, देवानंद देवांगन शामिल हुए। सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा भगवान बलराम की पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

पदभार संभालने के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष नारद साहू ने किसानों से धान खरीदी स्थल पर पहुंच कर किसानों से चर्चा किया किसी भी प्रकार की समस्या से अवगत कराने की बात कही गई। किसानों के हित में कार्य किया जाएगा और सरकार के योजना का लाभ सभी किसानों को मिले जिसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। समिति प्रबंधक को निर्देश कर किसानों को किसी प्रकार की समस्या ना हो जिसका पूरा ध्यान रखें।

इस अवसर पर संजू साहू, अभिषेक सेन,अंकालू राम साहू,किशोर सेन, नरेंद्र धरम,दीनदयाल साहू, कैलाश साहू, हेमन साहू,भारत लाल कुर्रे,देवलाल जोशी, शत्रुघ्न सेन,धनी राम साहू,नरेश, पंचू राम साहू,कोमल साहू,लालू साहू, खेमलाल साहू कृपाल यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
सह समिति प्रबंधक चंदू लाल टंडन ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम के संचालन सत्येंद्र सोनी ने किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई पवन ठाकुर के दुर्ग स्थानांतरण के बाद कल ही ममता टावरी को मिला था मुख्य...

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार रामेश्वरी सेन को मिला न्याय, श्रम विभाग ने सुधारी गलती; अब श्रमिक योजनाओं का...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है