श्रीमती रामबाई गजानंद सिन्हा जनपद सदस्य पद हेतु ठोंकी अपनी दावेदारी

Advertisement

अम्लेश्वर 24 जनवरी : जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 से 2 बार के जनपद जनपद अध्यक्ष रामबाई गजानंद सिन्हा उतरेंगे जनपद सदस्य पद हेतु चुनावी मैदान में। आपको बता दें श्रीमती सिन्हा दो बार जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष रह चुकी हैं। जिसकी कार्यकाल से सभी लोग परिचित है। श्रीमती सिन्हा बहुत ही सरल ,सहज,मिलनसार महिला है। जिसकी कार्य शैली से क्षेत्र की जनता हमेशा संतुष्ट नजर आए हैं। विकास कार्य को लेकर कभी भी कोई भेदभाव श्रीमती रामबाई गजानंद सिन्हा के द्वारा नहीं किया गया। जिसका परिणाम अब उनके गृह क्षेत्र झीट सहित कोपेडीह, उफरा,मोतीपुर,रूही के लोगों को मिलेगा और भारी समर्थन से जीतकर पुनः जनपद सदस्य बन कर लोगों की सेवा करेंगे।

“भक्ति से ही मोक्ष की प्राप्ति, देमार में हुआ संगीतमय भागवत कथा का आयोजन”

 फेसबुक से जुड़े 

श्रीमती सिन्हा दो बार कांग्रेस पार्टी से चुनाव जीतकर जनपद अध्यक्ष बनी है। इस बार श्रीमती सिन्हा की कांग्रेस पार्टी से मोहभंग हो गया है और वे भाजपा से टिकट के दावेदारी कर रही है। यदि विजय होती है तो तीसरी बार जनपद अध्यक्ष बनने का मार्ग सरल हो सकता है। खैर यह पार्टी तय करेगा कि इस बार श्रीमती सिन्हा को जनपद अध्यक्ष का कमान पार्टी सौंपती है या नहीं, फिर हाल श्रीमती सिन्हा जनपद सदस्य की पद हेतु चुनाव भाजपा के बैनर तले लड़ेगी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

यूरोसेम कंपनी की NOC रद्द करने, बहुमत से निर्णय

* घुघुवा(क) के आक्रोशित ग्रामवासियों ने यूरोसेम कंपनी को पंचायत द्वारा प्रदत्त NOC को रद्द करने लिया गया बहुमत से निर्णय... पाटन: क्षेत्र के ग्राम...

लो वोल्टेज से औंसर भाटापारा वासी परेशान

* लगातार लो वोल्टेज से औंसर भाटापारावासी परेशान,ग्रामीणों में भारी आक्रोश, विद्युत विभाग से की शिकायत... औसर: औंसर भाटापारा वार्ड 9 में पिछले कई महीनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है