निषाद समाज द्वारा आयोजित संत गुहा जयंती में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर

भिलाई: दुर्ग ग्रामीण में कोलीहापुरी में निषाद समाज द्वारा गुहा जयंती ललित चंद्राकर जी शामिल हुए ललित चंद्राकर ने कहा कि आज समाज विकास की ओर बढ़ रहा है।समाज को संगठित कर लोगों को आर्थिक स्वास्थ्य शिक्षा व राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ाना समाज के लिए जरूरी है। इसके लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर आगे बढ़ाना होगा। समाज को आगे बढ़ाने के लिए आज के युवाओं को आगे आना होगा तभी हम श्रेष्ठ समाज की परिकल्पना कर सकते हैं इसके साथ ही नशा जैसे कुरीति से बचना होगा। समाज में होने वाले छोटे-बड़े कार्यक्रमों में शामिल हो और समाज के द्वारा मिलने वाले दायित्व का पूर्ण मनोयोग के साथ पालन करते हुए समाज के बताए मार्ग पर चलकर एक श्रेष्ठ समाज स्थापित किया जा सकता है।

ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की सरकार सभी समाज व वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। सरकार द्वारा शिक्षा के साथ योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। आप इन अवसरों का लाभ उठाकर एक जागरूक समाज के रूप में अपनी पहचान बना सकते हैं। आपके बच्चे अच्छे से पढ़ेंगे, डॉक्टर, इंजीनियर की नौकरी करेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गरीबी दूर होगी और आप बेहतर तरीके से जीवनयापन कर पाएंगे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

ललित चंद्राकर ने निषाद समाज के लोगो का आभार व्यक्त किया एवं चंद्राकर को श्रीफल एवं शाल भेंट कर उसे सम्मानित किया इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीराम निषाद,धनेश निषाद,सरपंच ज्वाला देशमुख, संरक्षक चैतराम पारकर, जगेन्द्र दुबे, श्रवन निषाद, अनिल पारकर, पंच मीना पारकर, पुष्पा पारकर, दिनेश्वरी, शसिलता एवं समस्त निषाद समाज के नागरिक उपस्थित हुए l

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे

* तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे... * सालों से आवेदन-निवेदन और खबरों का सिलसिला जारी.? * अफसरों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है