स्वास्थ्य सेवा से आम जनता को जोड़ने की कड़ी है मितानिन/ हरिशंकर साहू

पाटन 15 दिसंबर  : पाटन विधानसभा के ग्राम अरसनारा में छत्तीसगढ़ सरकार का सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्राम में मितानिनों का सम्मान किया गया । इस अवसर पर सरपंच हरिशंकर साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के आशीर्वाद से राज्य में मा. विष्णुदेव साय की सुशासन सरकार का “एक साल – बेमिशाल” रहा है, जिसमें सभी वर्गों के विकास का कार्य किया जा रहा है। मातृशक्तियों को महतारी वंदन योजना का लाभ सीधे उनके खाता में एक हजार की राशि प्रति माह दिया जा रहा है।

मितानिनों द्वारा मातृशक्ति का मातृत्व पंजीयन से लेकर प्रतिमाह स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करती है। इसके साथ ही डाक्टर की उपस्थिति में सफल प्रसव कराने में भी मितानिनों का योगदान रहता है। प्रसव पश्चात जच्चा एवं बच्चा स्वस्थ रहे एवं नवजात शिशु से लेकर शाला जाने तक उनकी समय समय में दवाई एवं टीकाकरण कराने में पालकों का महत्वपूर्ण सहयोग करती है। शासन द्वारा जो भी दिशा निर्देश प्राप्त होता है, उनको घर घर जाकर मितानिनो द्वारा जानकारी देकर जागरूक करने का कार्य करती है। आम जनता को सामान्य तकलीफों से राहत दिलाने हेतु दवाई भी तत्कानीन समय मे उपलब्ध कराकर सेवा कार्य करती है। स्वास्थ्य सेवा से आम जनता को जोड़ने की कड़ी के रूप में सेवा भावी कार्य मितानिनों द्वारा किया जाता है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

उक्त अवसर पर मितानिन बुधवंतीन साहू, कमला वर्मा,सावित्री साहू फुलेश्वरी वर्मा,रुखमनी यादव का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपसरपंच अजीता साहू,सचिव अनिता धुरंधर, रोजगार सहायक नीलम साहू, पंचगण उमा साहू,संतोषी साहू,शांता वैष्णव,बुंदेश्वरी वर्मा, मनटोरा ठाकुर,अश्वनी साहू , दुष्यंत वर्मा, किशन साहू,विनोद यादव,राजूलाल साहू,हनुमान वैष्णव की उपस्थिति में मितानिनों का सम्मान किया गया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है