जिला में दशहरा समितियों की बैठक आयोजित ; प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानदण्डों के लिए दिए निर्देश

* दुर्ग भिलाई के दशहरा समितियों की बैठक आयोजित…
⁠* प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानदण्डों के लिए दिए निर्देश…
* सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन हेतु समितियों ने ली जिम्मेदारी…

दुर्ग: दुर्ग भिलाई में दशहरा उत्सव समिति की बैठक पुलिस कंट्रोल रूम सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

वहीं दशहरा उत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से मनाये जाने की बात कही गई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्देश जारी किए गए जिसमे उत्सव स्थल पर भीड़ नियंत्रण को प्रमुख रूप से रेखांकित किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

साथ ही लोगों के आने जाने (एंट्री व एग्जिट) के पृथक मार्ग व्यवस्था करने बताया गया। पर्याप्त संख्या में वालंटियर्स रखने पर सहमति जताई। अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध करने की बात कही गई। भीड़ नियंत्रण हेतु प्रॉपर बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने कहा गया।

वहीं दशहरा उत्सव स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाने निर्देशित किया गया। साथ ही निर्धारित समय सीमा में कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।

वहीं पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में एएसपी शहर सुखनंदन राठौर, सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी, तहसीलदार भिलाई डिकेश्वर साहू, थाना प्रभारी भिलाई नगर प्रशांत मिश्रा सहित विभिन्न समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है