राजधानी रायपुर से लगे पाटन रोड में बने स्पीड ब्रेकर से, कई लोग हो रहे है दुर्घटना के शिकार

अमलेश्वर 11 दिसंबर : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर स्थित वुड आयरलैंड कॉलोनी के पास स्पीड ब्रेकर बनाई गई है जिससे राजधानी रायपुर से आने जाने वाले लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कई लोगों की गिरने की खबर मिल रही है जिसकी जानकारी भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ आलोक पाल के द्वारा मीडिया को शेयर किया है। आज भी एक व्यक्ति ब्रेकर में गिर गया है जिसको गंभीर चोट लगी है।
श्री पाल ने कहा है कि वुड आइलैंड कॉलोनी के दोनों तरफ बहुत ही खतरनाक स्पिड ब्रेकर बना दिया गया है जो व्यक्तिगत रूप से बनाया गया है बिना पीडब्ल्यूडी के अनुमति से आए दिन भयंकर एक्सीडेंट हो रहे हैं इस और ध्यान देने की जरूरत है।

इस विषय में पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू ने पीडब्ल्यूडी विभाग पाटन के अधिकारी आर के शुक्ला से जानकारी लिया तो उन्होंने बताया कि प्रशासन के द्वारा उक्त स्पीड ब्रेकर को बनाया गया है। जिसकी जानकारी मुझे नहीं दिया गया है, कल मौके निरीक्षण करने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा कि किसने ब्रेकर बनवाया है और किससे अनुमति ली गई है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

त्रि-दिवसीय मानसगान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल्पना साहू ने बताया श्रीराम को आदर्श जीवन का मार्गदर्शक

* ग्राम चुलगहन में मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोलीं कल्पना नारद साहू – श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा, राम के...

अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन... * 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है