महुदा में चल रहे भागवत कथा स्थल में चोरों का आतंक कई श्रद्धालु का गहना हुई चोरी

अम्लेश्वर 18 जनवरी : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत महुदा (झीट) में चल रहे 13 से 19 जनवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा। जंहा धार्मिक पंडाल में चोरों का आतंक का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम पंचायत के युवा सरपंच मनोज कुमार साहू ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि भागवत कथा स्थल पर लगातार चोरी की घटना हो रही है। लेकिन अम्लेश्वर पुलिस के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की जा रही है। कार्यक्रम होने की जानकारी थाना को दिया गया है साथ ही मौके पर आने का निवेदन भी किया गया है लेकिन अभी तक अम्लेश्वर थाना से एक भी स्टाप कथा स्थल में नही आया है जिसके कारण चोरों का हौसले बुलंद हैं। कथा सुनने आने वाले श्रद्धालुओं के साथ चोरी के घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

सरपंच ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि मथुरा साहू पति कैलाश साहू महुदा,जिया साहू पति अलख साहू का गहना कथा पंडाल के पास चोरी कर लिया गया,रायपुर से दो लोगो का भी सोने का मगलसूत्र चोरी किया गया।गांव में अनजान बाइक सवार द्वारा छीन लेने की जानकारी सामने आया है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

आपको बता दे लगातार जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा जागरूकता कर लोगो से अपील की जा रही है कि भीड़ भाड़ के जगह में सतर्क रहे और महिलाए अपने गहना को सुरक्षित रखे। ज्यादा गहना भीड़ वाली जगह पर पहन का न जाए। फिर भी लोग नही समझते।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन... नौका विहार, लेजर शो, महाआरती और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया आकर्षण का केंद्र रहेंगे... पाटन।...

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है