सरपंच नहीं समाज सेवी है मनोज साहू, करते हैं अनोखा पहल, बेटा कहते है गांव के लोग

महुदा 20 दिसंबर : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत महुदा सरपंच मनोज कुमार साहू जो कभी घर के आर्थिक स्तिथि के चलते 10 तक कि पढ़ाई भी रेगुलर नही कर पाये आज वही सरपंच अपने ग्राम के स्कूल को मॉडल बनने के लिए तथा बच्चे रोज स्कूल आये इसके लिए तरह तरह के समान दिया जा रहा है। आज माध्यमिक शाला महुदा में बाल मेला का आयोजन किया गया था। जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित गांव के सरपंच द्वारा बच्चों को इलेट्रॉनिक चाक दिया जिससे बच्चे मिटटी के बर्तन वे अन्य सामग्री बनना सीखेंगे।

वही सरपंच मनोज साहू द्वारा पहले भी अपने गांव के माध्यमिक तथा प्रथमिक शाला के 500 से अधिक बच्चों को जूता मौजा बेल्ट टाई दिया जा चुका है। साथ ही स्कूल के 500 से अधिक बच्चों को खाना खाने के लिए बर्तन दिया गया है ।साथ ही बच्चे स्वस्थ रहे इसके लिए बैट बॉल बाली बॉल खेल का सामान का भी व्यवस्था किया गया है। साथ ही स्कूल के किसी भी बच्चे को फ़ोटो कॉपी के कार्य के लिए बाहर ना जाना पड़े इसके लिए प्रिंटर मशीन का भी प्रदान युवा सरपंच मनोज साहू के द्वारा किया गया है। वही सरपंच मनोज साहू पिछले दो साल से पाटन विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांव के गरीब बच्चे जो अपने ऐडमिशन फीस नही पटा पाते उनके लिए भी ग्रुप के माध्यम से पैसा इकट्ठा कर के पैसा जमा करने का कार्य किया करते है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है