अम्लेश्वर में शराब दुकान खोलने की जानकारी स्थानीय प्रशासन को नहीं फिर भी लोगों में है आक्रोश

अम्लेश्वर 30 सितंबर: दूर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्र के  ख़ुडमुड़ा रोड में खल्लारी मंदिर के पास आज 30 सितंबर अचानक तीन लोग आकर सरकारी शराब भट्टी खोलने की तैयारी कर रहे थे। जिसको लेकर ग्रामीणो ने विरोध किया ।ग्रामीणो का कहना है कि भले ही जान चली जाए।लेकिन इस गांव में शराब भट्टी नही खोलने देंगे। शराब भट्टी के शटर ख़ोलने की पूरी तैयारी किया ही जा रहा था तभी कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता एक झूट होकर मौके पर पहुंच गए। तभी शराब दुकान खोलने वाले कर्मचारी भाग खड़े हो गए ऐसा लोगो का कहना है।

आपको बता दे की नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर पाटन विधान सभा क्षेत्र और राजधानी रायपुर से लगे हुए नगर है जंहा पर शराब दुकान खुलने की जानकारी सामने आई है।यदि आबकारी विभाग द्वारा शराब दुकान खोलता तो इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को होता लेकिन यंहा पर ऐसा कोई स्थानीय प्रशासन के कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी नहीं मिल रही है ऐसे में इस तरह के सूचना को अफवाह भी कह सकते है। लेकिन बड़ी बात यह है कि इसकी जानकारी पहले भी नगर वासियों के कानों तक पहुंच चुकी है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

विरोधी करने मौके पर जिला पंचायत सभापति मोनू साहू, पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू, सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर, महेन्द्र साहू, धर्मेंद्र साहू, धर्मेंद सोनकर अहेंद चेलक, अमृत सिंह राजपूत, खिलेश्वर चक्रधारी,घनश्याम साहू, राहुल साहू सहित अन्य लोग उपस्थित है।वही थाना अम्लेश्वर के टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

वही पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू ने नगर पालिका परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीति गुप्ता से जानकारी लिया तो उन्होने बताया कि शराब दुकान खोलने की ऐसा कुछ जानकारी अभी तक हमारे पास नही आई है इस विषय में हमे कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

चंगोरी विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की गूंज, पुलिस प्रशासन ने बच्चों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

मेधावी प्रतिभागियों को मिले गोल्ड व सिल्वर मेडल... पाटन। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पाटन थाना पुलिस प्रशासन द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला-चंगोरी, संकुल केंद्र-बठेना,...

राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में मनाया जश्न

पाटन । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर व फटाके फोड़कर एवं...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है