धारा सलोनी के लखन जंघेल ने लोधी समाज के लिए 11 डिसमिल जमीन दान किया

पाटन 23 दिसंबर ।  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला के धारा सलोनी गांव में रहने वाले लखन जंघेल।ने समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण पेश की है । उन्होंने धारा एवं सलोनी के मध्य लोधी समाज के लिए 11 डिसमिल जमीन दान में दी है। उन्होंने यह घोषणा हरियाणा के करनाल शहर में आयोजित लोधीसमाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में की है। इसके बाद समाज के लोगों ने उनका ताली बजाकर सम्मान किया। साथ ही साथ राष्ट्रीय अधिवेशन में मौजूद समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा विधायक उत्तर प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा , महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती दशमत जांघेल,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंगौर ने भी उनका उत्साह बढ़ाया और सम्मान किया।

बता दे की राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष उत्तम जंघेल के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिला में काफी सराहनीय कार्य हो रहा है और यही कारण है कि समाज के कार्यों से प्रेरणा लेते हुए आज डोंगरगढ़ सर्किल में रहने वाले धारा सलोनी गांव निवासी लखन जंघेल ने अपना जमीन समाज के उपयोग के लिए दान में देने की घोषणा की है। इस अनुकरणीय प्रयास के लिए छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंगौर ने कहा कि निश्चित रूप से यह कार्य समाज के लिए काफी प्रेरणादाई है और समाज को आगे बढ़ाने में समाज के ऐसे ही दानवीर लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। इससे आगामी पीढ़ी को भी एक अच्छा संदेश जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से इस अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे सभी सामाजिक जन मौजूद थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है