* प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू ने किया कार्यकारिणी विस्तार, पहली सूची में 17 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी, करन साहू बने साहू समाज के संभागीय संयोजक…
दुर्ग : छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (आई.टी. सेल प्रकोष्ठ) द्वारा करन साहू को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए संभागीय संयोजक पद पर व अन्य 16 पदाधिकारियों की नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू, आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू तथा प्रदेश पदाधिकारियों की सहमति एवं अनुमोदन से की गई है।
ज्ञात हो कि श्री करन साहू “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” व उसके बाद “पाटन के गोठ” पी के जी न्यूज़” में रिपोर्टर की भूमिका निभाई एवं वर्तमान में दुर्ग जिला के कुम्हारी नगर पालिका परिषद अंतर्गत परसदा वार्ड के निवासी है जो अम्लेश्वर नगर में प्रेस क्लब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
इससे पूर्व भी वे आई.टी. सेल प्रकोष्ठ में प्रदेश संगठन सचिव सहित स्थानीय और तहसील के कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क को विस्तार देने तथा तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
करन साहू ने भावुकता व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्ग जिले तहसील पाटन के धर्म नगरी ग्राम कौही से निकलकर एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने समाज के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठजनों एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार प्रकट किया साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि माता कर्मा, माता राजिम, अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं समाज के आशीर्वाद से मिली यह जिम्मेदारी उन्हें और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ समाज सेवा करने की प्रेरणा देती है। इस नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री साहू को शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




