मंडल स्तरीय मां परमेश्वरी महोत्सव देवांगन समाज में शामिल हो रहे कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग

Advertisement

* मंडल स्तरीय मां परमेश्वरी महोत्सव देवांगन समाज में शामिल हो रहे कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग…
*  दक्षिण पाटन के रानीतराई में देवांगन समाज ने धूमधाम से मनाया मां परमेश्वरी जयंती…

रानीतराई : दक्षिण पाटन के ग्राम रानीतराई में देवांगन समाज द्वारा मंडल स्तरीय मां परमेश्वरी जयंती महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाजजनों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

 फेसबुक से जुड़े 

महोत्सव के मुख्य अतिथि कल्पना नारद साहू, सभापति जिला पंचायत दुर्ग रहीं। विशेष अतिथियों में श्री विजय देवांगन मंडल संरक्षक, सत्यनारायण टिकरिया सरपंच ग्राम पंचायत रानीतराई, नरेंद्र देवांगन, गजेंद्र देवांगन, सीताराम देवांगन, रामलाल देवांगन एवं संतोष साहू मंचासीन रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कल्पना नारद साहू ने कहा कि बसंत पंचमी के पावन अवसर पर देवांगन समाज अपनी इष्ट देवी मां परमेश्वरी को स्मरण करता है और इसी दिन को महोत्सव के रूप में मनाता है। उन्होंने कहा कि समाज की संस्कृति, परंपरा और एकता को बनाए रखने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मां परमेश्वरी की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजन को भव्य स्वरूप दिया गया। रानीतराई में मां परमेश्वरी जयंती को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

देवांगन समाज के पदाधिकारी दिलीप देवांगन, बिरेंद्र देवांगन, हितेश देवांगन,राधेश्याम देवांगन, धनुराम देवांगन, ठाकुरराम देवांगन,ओमप्रकाश देवांगन,राजेश देवांगन, लोमस, होमलाल, विजय,रामखिलावान, रामलाल,कुसुम देवांगन,अर्चना देवांगन,लीला देवांगन,कोमल धनेश्वर देवांगन सहित समस्त देवांगन समाज ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

रवि सिंगौर बने अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष, मनीष कोसले महामंत्री

* भाजपा युवा मोर्चा दुर्ग की नई टीम घोषित, पाटन विधानसभा में रवि सिंगौर को मिली अमलेश्वर मंडल में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी तो...

रूही में रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस पर भव्य आयोजन, प्रतिमा का अनावरण

* शोभायात्रा, कलश यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रूही में मनाया गया रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस, युवाओं ने निकाली बाइक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है