विगत वर्षों से हो रहा है अवैध मुरूम खनन, जंगल बचा न समतल भूमि नहीं किसान का खेत फिर भी है प्रशासन मौन

Advertisement

अम्लेश्वर: पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायत में विगत कई वर्षों से हो रहे हैं अवैध मुरूम की खुदाई आपको बता दें इस अवैध मुरूम खुदाई में नहीं समतल जगह बची, नहीं निजी जमीन बची और नहीं जंगल बचा और ना ही खेत खलियान बच्चा इन जगहों पर अवैध रूप से मुरूम की धड़ल्ले से खुदाई की गई।सभी जगह हो गया तालाब एवं डबरी में परिवर्तन। इस अवैध खनन पर किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिससे जंगल या समतल भूमि को बजाया जा सके। सड़क निर्माण, कॉलोनी निर्माण में उक्त जगह की मुरूम को खपाया गया जिसमें ठेकेदार की हाईवा एवं बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के हाईवा इस मुरूम ढुलाई में लगे। सभी लोगों ने शासन को करोड़ों रुपए का चुना लगाए। आज भी लगातार हो रही है अवैध रूप से मुरूम की खुदाई। लगातार स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा एवं ग्रामीणों के द्वारा प्रशासन को अवैध मुरूम खनन खिलाफ शिकायत करते रहे। फिर भी नहीं बचा पाए जंगल ना समतल भूमि वहीं कुछ निजी भूमि वाले लोगों ने भी खेत बनवाने के चक्कर में भेज दिए मुरूम। ब्लॉक में उत्तर पाटन में हो रही है सबसे ज्यादा मुरूम की अवैध खुदाई मोतीपुर, कापसी, झीट ,जामगांव, रवेली सहित अन्य  जगह की जा रही है अवैध रूप से मुरूम की खुदाई। वही हम बात करें दक्षिण पाटन की तो रानीतराई ,असोगा जामगांव क्षेत्र भरर, बेल्हारी सुरपा, अकतई सही सहित अन्य गांव शामिल उसी क्रम में हम बात करें मध्य पाटन की तो पंदर , गुजरा, मर्रा सांतरा ,कुर्मीगुंडारा सहित अनेक गांव में की जा रही है मुरूम की अवैध खुदाई और यह सभी खुदाई ज्यादातर मुरूम माफिया के द्वारा रात में की जाती है वही वही जंगलों में अवैध कब्जों के भी चर्चा है कई ऐसे गांव हैं जहां पर जंगलों को भी अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है जिस पर प्रशासन की हाथ नहीं पहुंच पा रही है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है