तहसील निषाद समाज के होली मिलन कार्यक्रम संपन्न

Advertisement

रानीतराई 24 मार्च :  तहसील निषाद समाज पाटन के तत्वाधान में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन अटारी पाटन स्थित सामाजिक भवन में किया गया कार्यक्रम की शुरुआत आराध्य देव प्रभु श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना के साथ हुई।इस अवसर में नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व पार्षद केवल देवांगन का सम्मान तहसील संगठन पाटन द्वारा किया गया। निषाद भवन अटारी पाटन में संगठन द्वारा बैठक व्यवस्था के लिए उचित प्रबंध हेतु फर्नीचर उपलब्ध कराने की मांग की गई जिसे नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन देने उपरांत समस्त सामाजिक पदाधिकारीयो ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया।

तदोपरांत जिला संगठन दुर्ग से‌ प्राप्त दिशा निर्देश के तहत पाटन तहसील संगठन चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। चुनाव हेतु रूपरेखा तैयार किया गया पश्चात उपस्थित समस्त पदाधिकारी ने एक दूसरे के ऊपर गुलाल लगाकर बधाई देते हुए मुंह मीठा करा कर होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

इस दौरान तहसील अध्यक्ष देव कुमार निषाद सचिव मानसिंह नाविक संयोजक बीआर निषाद सहित युवराज निषाद युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवानंद निषाद विष्णु निषाद सुरेश निषाद चोवाराम निषाद सोनप्रकाश निषाद मोतीनिषाद सभाराम निषाद लक्ष्मण विनायक टेकसिंह पारकर रामनारायण निषाद रोमलाल निषाद गंगाराम निषाद संतोष निषाद सहित सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ का निकला कलश यात्रा, किया गया प्रायश्चित पूजन

* नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ प्रथम दिवस कलश यात्रा, प्रायश्चित पूजन किया गया... पाटन: क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुती...

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है