हर्षा चंद्राकर बनीं दुर्ग भाजपा की जिला उपाध्यक्ष, अमलेश्वर मंडल में हर्ष का माहौल

भाजपा नेत्री हर्षा लोकमणि चंद्राकर को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, अमलेश्वर मंडल में जश्न का माहौल

पाटन/अमलेश्वर (दुर्ग): भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व जनपद अध्यक्ष पाटन एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य दुर्ग श्रीमती हर्षा लोकमणि चंद्राकर को दुर्ग जिला भाजपा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से दुर्ग भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक द्वारा की गई।

‘मन की बात’ में अव्वल हर्षा :
हर्षा चंद्राकर वर्तमान में ‘मन की बात’ कार्यक्रम की विधानसभा प्रभारी हैं और उनके नेतृत्व में पाटन विधानसभा ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अव्वल रही। वे लम्बे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहना उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 फेसबुक से जुड़े 

अमलेश्वर मंडल में खुशी की लहर :
उनकी नियुक्ति पर अमलेश्वर मंडल में खुशी की लहर दौड़ गई है। मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर एवं महामंत्रीद्वय कैलाश यादव व धर्मेंद्र कौशिक ने संयुक्त रूप से बधाई देते हुए कहा कि “हर्षा चंद्राकर के नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी और अमलेश्वर मंडल में नई ऊर्जा का संचार होगा।

हर्षा: ओजस्वी नेतृत्व की पहचान हैं
हर्षा चंद्राकर: मिलनसार, हंसमुख और ओजस्वी नेतृत्व की पहचान
श्रीमती चंद्राकर न केवल ओजस्वी वक्ता हैं, बल्कि संगठनात्मक क्षमता से भी परिपूर्ण हैं। उनकी सादगी और जनसंपर्क की सहज शैली ने उन्हें आम जनमानस के बीच विशिष्ट पहचान दिलाई है। यह नियुक्ति उनके निष्ठा, समर्पण और कार्यशीलता का प्रतीक है।

वहीं हर्षा चंद्राकर को बधाई देने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, डॉ. आलोक पाल, प्रकाश चंद्राकर, गायत्री साहु, लता अमित गेंद्रे, शुभम शर्मा, सोहन निषाद, वेदांत शर्मा, कुंजबिहारी साहु, महेश वर्मा, अशोक निषाद, मोहन लोधी, रमाकांत यदु, विकास सोनी, टीकाराम साहु, मनीष कोसले, देवा ठाकुर, सुनीता साहु, मधुकांता साहु, हितेश साहु, विवेक कौशिक समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया।

सामाजिक समरसता का पर्व है होली – प्रणव शर्मा

* सामाजिक समरसता का पर्व है होली - प्रणव शर्मा... * फूलों की होली खेलकर प्राकृतिक होली को बढ़ावा देने की कोशिश... पाटन। जनपद पंचायत पाटन...

दक्षिण पाटन में सभापति कार्यालय बना होली उत्सव का केंद्र, होली आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व: कल्पना नारद साहू

* सभापति कल्पना नारद साहू के निवास पर हर्षोल्लास से मना होली तिहार.. * रंग-गुलाल और ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ भव्य होली मिलन समारोह... * जनप्रतिनिधियों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है