शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में हुआ अंतरिक्ष विज्ञान पर अतिथि व्याख्यान

रायपुर 01 मार्च : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर में प्राचार्य आलोक शर्मा, विज्ञान प्रभारी डॉ. प्रतिभा देवांगन और कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती मंजूषा तिवारी के मार्गदर्शन पर अंतरिक्ष विज्ञान पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विज्ञान कार्यकर्ता एवं प्राध्यापक डॉ. नंदकुमार चक्रधारी द्वारा (मुख्य अतिथि) द्वारा अंतरिक्ष तारा, ग्रह, सूर्य से संबंधित प्रभावी एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।एवं श्री अजय भोई के सहयोग से आकाश दर्शन का कार्यक्रम संपन्न हुआ , जिसमें महाविद्यालय के प्रशिक्षार्थियों द्वारा 10 इंच के न्योटोनियम टेलिस्कोप के माध्यम से शुक्र ग्रह, बृहस्पति एवं उसके उपग्रह का अवलोकन किया गया । इसके अलावा प्रमुख तारों की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई जो की बहुत ही रोचक जानकारी थी जो सभी के साथ साझा की गई।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कार्यक्रम में महाविद्यालय के अकादमिक सदस्य श्रीमती भावना चौहान श्रीमती सुलेखा बघेल , डॉ. लता मिश्रा,श्रीमती धारा बेन, डॉ भावना बैरागी ,श्रीमती रुक्मणी सोनी डॉ स्वीटी चंद्राकर ,श्रीमती श्वेता सिंह, श्रीमती सुलभ उपाध्याय, श्रीमती वाय महाडिक उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है