घुघवा : हनुमान जयंती, जस गीत झांकी कार्यक्रम में पहुंचे सांसद विजय बघेल

पाटन : हनुमान जयंती के अवसर जस गीत झांकी का कार्यक्रम ग्राम घुघवा में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य प्रणव शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता संजू वर्मा सरपंच ने की। वही सांसद विजय बघेल ने ग्राम वासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी की एक जुटता से पारिवारिक वातावरण बनता है. प्रणव शर्मा जनपद सदस्य के रूप में आपके साथ है और सभापति भी है वे बहुत ही उर्जावान है।

अभी उनके ग्राम पंचायत करसा में जनसमस्या के निवारण के लिए कार्यलय का उद्घाटन किया गया है. और ग्राम वासियों ने जो डोम शेड और पानी टंकी के निर्माण की मांग रखें है उसके लिए प्रयास किया जायेगा। मुझे आप सभी ने बहुत ही स्नेह प्रेम दिया आप सभी के घर में सुमति बने रहे यही ईश्वर से मेरी प्रार्थना है। इस अवसर पर कृष्णा साहू, रुक्मिणी साहू, विजय साहू सहित सैकड़ों ग्राम वासी अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहे

दक्षिण पाटन में सभापति कार्यालय बना होली उत्सव का केंद्र, होली आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व: कल्पना नारद साहू

* सभापति कल्पना नारद साहू के निवास पर हर्षोल्लास से मना होली तिहार.. * रंग-गुलाल और ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ भव्य होली मिलन समारोह... * जनप्रतिनिधियों...

आज, शासकीय प्राथमिक शाला कौही में होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित

* शासकीय प्राथमिक शाला कौही में होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित... * हड़ताल से वापस आएं रसोईयों व स्वीपर का सम्मान किया गया... * सरकार...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है