कोसरिया यादव समाज के तत्वधान में गीता जयंती एवं आदर्श विवाह का हुआ आयोजन

नारधी 12 दिसंबर : पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम नारधी में कोसरिया यादव समाज औंधी पाली के तत्वाधान में गीता जयंती एवं आदर्श विवाह समारोह का आयोजन 11 दिसंबर को किया गया था। जहां कार्यक्रम में शुभारंभ के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य डॉ घनश्याम कौशिक ने भगवान श्री कृष्ण के पूजा अर्चना कर द्वीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलाराम यादव अध्यक्ष औंधी पाली, विशिष्ट अतिथि कोमल वर्मा प्राधिकृत अध्यक्ष बाटग, श्रवण यदु, अरविंद पाल रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर घनश्याम कौशिक ने कहा कि कोसरिया यादव समाज एक संगठित समाज है भगवान श्री कृष्णा के वंशज है, इस समाज में भगवान श्री कृष्ण ने अवतार लिया है।विश्व में गीता उपदेश ही सार है। गीता के उपदेश हर मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक और उपयोगी है। समाज के द्वारा एक जोड़ी आदर्श विवाह का भी आयोजन किया गया। जो सराहनी कार्य है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर संरक्षक रामचंद्र यादव,सलाहकार सरजू यादव, मुरली यादव, परमानंद यादव,रामाधीन यादव ,केदारनाथ यादव, श्रीकांत यादव, तिहारु यादव सहित यादव समाज के सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है