स्वच्छता से राष्ट्र निर्माण तक भिलाई भाजपा का सेवा पखवाड़ा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान संपन्न

विज्ञापन

* स्वच्छता से राष्ट्र निर्माण तक भिलाई भाजपा का सेवा पखवाड़ा और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान संपन्न…
* भिलाई में सेवा पखवाड़ा का समापन, सफाई कर्मियों को सम्मानित कर दिया स्वच्छता संदेश…

भिलाई, ; 2 अक्टूबर 2025 भारतीय जनता पार्टी, जिला भिलाई द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से शुरू किए गए “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत संचालित स्वच्छता अभियान “एक पेड़ मां के नाम” का समापन गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर किया गया।

अभियान का उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। समापन कार्यक्रम की शुरुआत सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में प्रतिमा की सफाई, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई। इसके उपरांत सफाई कर्मचारियों का चरण धोकर सम्मान किया गया, जिसमें श्रीफल और गमछा प्रदान कर उनके योगदान को सराहा गया।

 फेसबुक से जुड़े 

इसके पश्चात कैंप-2 जलेबी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जन-जागरण की दिशा में एक सामाजिक संकल्प है। भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने सफाई कर्मियों को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए उनका आभार प्रकट किया।

अभियान में भाजपा के विभिन्न मोर्चों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, स्थानीय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर विजयदशमी की शुभकामनाएं दी गईं और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को समर्थन देने के लिए खादी वस्त्रों के उपयोग का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर  योगेंद्र सिंह (भाजपा जिला उपाध्यक्ष), स्वच्छता अभियान की संयोजिका व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष – श्रीमती स्वीटी कौशिक, स्वच्छता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक – विनोद देवांगन, प्रेमलाल साहू (जिला महामंत्री, भाजपा भिलाई),  भाजपा मंडल के अध्यक्षगण दीपक भोंडेकर, तरुण सिंह, वरुण यादव, रूप राम साहू, गजानंद बंछोर, रवि नाहर, पारस जांघेल, सचिन ताम्रकार, विपिन चंद्राकर, श्याम सुंदर जायसवाल, सूर्या बघेल, अमित मिश्रा (जिलाध्यक्ष, भाजयुमो), नेता प्रतिपक्ष – भोज राज सिन्हा, डॉ. पीयाम सिंह, हास्पिटल कर्मचारीगण सहित श्रीमती गीता विश्वकर्मा, श्रीमती सरला आचार्य, धनेश्वरी साहू, पद्मिनी साहू, प्रमिला दुबे, सुगंधी सोनी, राबड़ी देवी, मीना गिरी, सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अस्पताल स्टाफ एवं गणमान्य नागरिकगण अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन 

सभापति प्रणव शर्मा ने रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला, हेलमेट और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

सभापति प्रणव शर्मा ने रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला, हेलमेट और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित पाटन-अचानकपुर ; पाटन के "लाल रक्तदाता सेवा परिवार" द्वारा आयोजित...

अम्लेश्वर : समाज सेवी महेंद्र साहू ने की थाना प्रभारी बसंत कुमार बघेल से सौजन्य भेंट

अम्लेश्वर: ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष व समाज सेवी महेंद्र साहू ने की थाना प्रभारी बसंत कुमार बघेल से सौजन्य भेंट, क्षेत्र की सुरक्षा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है