तेलीगुंडरा मंडई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हुआ जोशीला स्वागत

रानीतराई: पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तेलीगुंडारा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिसका ग्राम पंचायत सरपंच मनीष पटेल सहित ग्रामीणों ने किया जोशीला स्वागत आपको बता दें कि श्री बघेल आज 26 जनवरी के पावन पर्व होने वाले मंडई मिलन समारोह सामिल हुए। ग्राम तेली गुंडारा में विगत 72 वर्षो से मंडई मिलन समारोह का आयोजन ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 26 जनवरी के इस मंडई मेला के अयोजन में हर घर बेटी माई के आगमन होते जो एक परंपरा है जेला सहजे के गांव वाले मन रखे हैं रामायण के भी आयोजन यहां किया गया है भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं उसके जीवन का अनुसरण सबको करना चाहिए। आप सबको पुन: गणतंत्र दिवस कि बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पूर्व ओ  एस डी आशीष वर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद सभापति दिनेश साहू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर, तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष दिनेश साहू, तहसील निषाद समाज पाटन के अध्यक्ष देव निषाद,सुरेश सिंगौर,ईश्वर शर्मा सहित ग्राम पंचायत के पंच और ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संचालन डोमेंद्र साहू ने किया। आभार प्रकट ग्राम पंचायत सरपंच मनीष पटेल ने किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार पाटन। देश के प्रधानमंत्री को लेकर चल रही...

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन... नौका विहार, लेजर शो, महाआरती और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया आकर्षण का केंद्र रहेंगे... पाटन।...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है