सिन्हा(कलार)समाज केसरा के सहस्त्र बाहु जयंती में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

पाटन 22 नवंबर। ग्राम केसरा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न विकास कार्यों(42.5लाख)के भूमिपूजन एवं लोकार्पण सौगातों की बरसात कर सहस्त्र बाहु जयंती मनाया।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज हम सहस्त्र बाहु,झांसी की रानी लक्ष्मी बाई,पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जयंती मना रहे हैं।आज हमारी महिला शक्ति,युवाओं,सियान को सामाजिक क्षेत्र में योगदान देते हुए विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को दूर करते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

हमने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करते हुए सभी समाजों प्रमुखों की राय,मशविरा से प्रत्येक समाज के आर्थिक,सामाजिक विकास के लिए योजनाबद्ध काम किया था।आज केसरा में भी सिन्हा,निषाद,पटेल समाज के लिए भवन के लिए राशि उपलब्ध कराकर लोकार्पण,भूमिपूजन कर रहे है।हमारा उद्देश्य सभी समाजों को सुविधाएं दिलाने के साथ आने वाली पीढ़ी को संबल बनाना था।पहले हम सरकार में रहकर सेवा दिए आज विपक्ष में रहकर सभी वर्गों के हित में लड़ाई जारी है।
हमने छत्तीसगढ़ की संस्कृति,परंपरा,धार्मिक आस्था को सहेजने का कार्य लगातार किया लेकिन अब गौमाता,राजगीत का अपमान,आदिवासी,यादव,सतनामी,साहू,सहित सभी समाज को तोड़ने का काम सत्तारूढ़ दल कर रही है।हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
भाजपा सरकार धान खरीदी में कोताही बरत रही है।एक साथ 3217/प्रति क्विंटल धान का मूल्य और ग्राम पंचायत में भुगतान का वादा किए थे।गिरदावरी,अनावरी रिपोर्ट में किसान भाइयों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
लोकार्पण में सिन्हा समाज सामुदायिक भवन(25लाख),पटेल भवन में अहाता एवं किचनसेड(5लाख),भूमिपूजन निषाद भवन के पास डोम शेड(6लाख),पटेल सामुदायिक भवन भाटापारा(6.50लाख)शामिल है।
सिन्हा,पटेल,निषाद समाज ने सामाजिक भवन के लिए राशि प्रदाय करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का सम्मान साल श्रीफल और प्रतीक चिन्ह देकर धन्यवाद,आभार जताया।

 फेसबुक से जुड़े 

इस अवसर पर समाज के मेघावी छात्र डा परमानंद सिन्हा,दानदाता परदेशी सिन्हा,छग़ शासन से सम्मानित(बहादुर कलारिन) कु चित्ररेखा सिन्हा को भी समाज के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान प्रदान किए।
सामाजिक स्वागत उद्बोधन जिला संरक्षक डॉ भुनेश्वर सिन्हा,ग्राम पंचायत केसरा के विकास गाथा सरपंच भागवत सिन्हा ने लगभग 20 करोड़ रुपए की स्वीकृति के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार प्रकट किए।
समारोह को गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद,युवराज सिन्हा प्रांतीय अध्यक्ष ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर रिखी राम सिन्हा प्रांतीय महामंत्री,डा बिसंभर सिन्हा,सुरेश सिन्हा,डा भुनेश्वर सिन्हा संरक्षक,अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,दिनेश साहू सभापति जप,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,आशीष वर्मा पूर्व ओएसडी,रिखी सिन्हा मंडेश्वर,भागवत सिन्हा सरपंच,तेजराम सिन्हा क्षेत्राधिकारी,देवकुमार निषाद,डा ईश्वर निषाद,लक्ष्मीनारायण पटेल, चोवाराम सिन्हा,चंद्रशेखर सिन्हा,डिकेन्द्र गजेंद्र,नरेश सिन्हा,मनहरण सिन्हा,संतोष सिन्हा,कमलेश पटेल,अशोक पटेल,रूपराम पटेल,परमेश्वर निषाद,नंदकुमार निषाद,नरेंद्र साहू,गुहा सिन्हा,गजानंद सिन्हा,नरेश सिन्हा,चतुर सिन्हा,हरिनाथ सिन्हा,देवकी सिन्हा,सरिता गजेंद्र,लक्ष्मी सिन्हा,सागर सिन्हा,लक्की सिन्हा,माधो सिन्हा,यादो सिन्हा,राजाराम सिन्हा,नेहरू सिन्हा आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

त्रि-दिवसीय मानसगान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल्पना साहू ने बताया श्रीराम को आदर्श जीवन का मार्गदर्शक

* ग्राम चुलगहन में मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोलीं कल्पना नारद साहू – श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा, राम के...

अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन... * 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है