संत बाबा गुरुघासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Advertisement

पाटन 18 दिसंबर : तहसील सतनामी समाज पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम सीपकोना के सतनामी समाज द्वारा संत बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन आज 18 दिसंबर को किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिपकोना पहुंचे। इस अवसर पर सतनामी समाज के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समस्त प्रदेशवासियों को बाबा गुरू घासीदास जी की जयंती की शुभकामनाएं दी और बाबा गुरू घासीदास के द्वारा बताए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने एवं मनखे मनखे एक समान के संदेश पर सभी को आत्मसात करने की बात कही।

 फेसबुक से जुड़े 

इस असवर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अशोक साहू,जनपद उपाध्यक्ष देवेन्द्र चंद्रवंशी, कमलेश नेताम, संतराम कुर्रे, सालिक साहू, ईश्वर बंजारे, नीरज सोनी, गोपाल देवांगन, दिनेश शर्मा, धनेश्वर वर्मा, सहित सिपकोना के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है