पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान

Advertisement

पाटन 05 सितंबर :  पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत पाटन में  जनपद पंचायत पाटन के सामने स्थित नए आडोटोरियम भवन में आज 5 सितम्बर को गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजक नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने बताया की सुबह सर्व पल्ली राधाकृष्णन के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात आमंत्रित शिक्षकों का स्वागत सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राघव म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति हुई।

श्री कश्यप ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा विगत कई वर्षो से 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर पाटन के विधानसभा सेवानिवृत्ति शिक्षकों का सम्मान करते आ रहे हैं इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए आज नगर पंचायत पाटन में स्थित आडोटोरियम में ,पाटन विधानसभा  क्षेत्र के सेवानिवृत्ति शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जंहा 32 शिक्षक शिक्षिकाओ का सम्मान प्रतिक चिन्ह भेंट कर शाल श्रीफल से किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। अध्यक्षता कुर्मी समाज के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सीताराम वर्मा ने किया विषेश अतिथि के रूप में शिक्षाविद सैय्यद फाजिल रहे।

इस अवसर आशीष वर्मा पूर्व ओ एस डी, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप जिला पंचयत उपाध्यक्ष अशोक साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू, बीज निगम बोर्ड के पूर्व सदस्य शंकर बघेल,ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, राजेश ठाकुर, मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य देव कुमार निषाद, जनपद उपाध्यक्ष देवेन्द्र चंद्रवंशी, जनपद सभापति दिनेश साहू, सुरेश निषाद, भूपेंद बघेल,सरपंच उर्वशी वर्मा, पुष्पा वर्मा, मनीष पटेल, जागेत्री साहू, किरण चंद्राकर, प्रेमप्रकाश पांडे, नीरज सोनी,सालिक साहू, गोपाल देवांगन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

23 अगस्त को घुघवा(नारायणपुर) से देवबलौदा तक निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा

23 अगस्त को घुघवा(नारायणपुर) से देवबलौदा तक निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, शिवभक्तों के जयघोष से गूंजेगा क्षेत्र पाटन। भगवान शिव के प्रति आस्था, श्रद्धा और...

बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकला “भव्य कांवड़ यात्रा”

* बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बोल बम के जयघोष के साथ पाटन से टोलाघाट तक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है