पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवागांव(ब)एवं धमना में विकासकार्यों की सौगात दी

Advertisement

पाटन 21 दिसंबर । दक्षिण पाटन के ग्राम नवागांव(ब)एवं धमना में विकासकार्यों की सौगात मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी।अध्यक्षता अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग ने की।विशेष अतिथि आशीष वर्मा पूर्व ओएसडी,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस,भेष आठे जोन प्रभारी,अमित अग्रवाल सहसचिव ब्लॉक कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी,गुरु घासीदास जी तैलचित्र की पूजा अर्चना कर ग्रामवासियों को विभिन्न सामाजिक भवनों को सौंपा।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमने सभी वर्गों के हित में काम किया है।किसान, मजदूर,व्यापारी,महिलाएं,युवा,अधिकारी,कर्मचारी सहित सभी समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में कांग्रेस सरकार ने सेवा,सुरक्षा दी थी।आज विष्णुदेव साय सरकार में सब वर्ग में हताश, निराश है।महंगाई,बेरोजगारी,बलात्कार,हिंसा,मारपीट,चरम सीमा पर है।भूमिहीन न्याय योजना,युवा मितान क्लब,बिजली बिल हाफ योजना,35किलो चांवल वितरण,सहित सभी विकास कार्य सब सांय सांय बंद हो गया।
ग्राम नवागांव ब धमना में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात आपके ग्राम की महत्वपूर्व मांग समरसता भवन,सीसी रोड,अहाता निर्माण,विभिन्न समाजों का सामुदायिक भवन,जिला पंचायत निधि स्वीकृत विभिन्न विकास कार्य शामिल है।सभी ग्रामों में चौड़ी सड़क,सिंचाई,नलजल की योजना के लिए करोड़ों की स्वीकृति प्रदान की थी।
आभार सरपंच चंद्रभान साहू,उषा लोकेश महलवार ने किया।
इस अवसर पर युवराज साहू,ढालसिग़ साहू,अंकालू साहू,कौशल्या महिलवार,सचिव नरेश महतो,रूखमणी साहू,सतीश सोनी,उदराज साहू,शकुन यादव,सुरेश महिलवार,गणेश सोनवानी,लक्ष्मण सोनवानी,कोमल साहू,बीरबल साहू,शत्रुघ्न सिन्हा,कलीराम यादव,भुवन लाल साहू,डोमन टंडन,रामेश्वर साहू,कार्तिक टंडन,नारायण देशलहरे,हीरे लाल साहू,मोहनलाल साहू,कामता साहू,खोरबाहरा विश्वकर्मा,धनराज सोनवानी,खिलावन साहू,पन्नालाल साहू,डोमार साहू,भीषण साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है