पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला पंचायत सभापति मोनू साहू को जन्मदिन की दी बधाई

अम्लेश्वर 04 जनवरी : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के महाकाल के भक्त युवा नेता एवं उत्तर पाटन क्षेत्र के जिला पंचायत सभापति मोरध्वज मोनू साहू का आज 04 जनवरी को जन्मदिन है। श्री साहू अपने जन्मदिन पर भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक एवं महा आरती, प्राचीन शिव मंदिर अमलेश्वरडीह में करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार रुद्राभिषेक 12:00 बजे ,महा आरती 3:00 बजे, महा प्रसादी का वितरण 4:00 बजे से किया जाएगा। साथ ही बुजुर्गों का शाल श्रीफल से सम्मान भी अपने जन्मदिन की शुभ अवसर पर श्री साहू करेंगे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

श्री साहू ने सोशल मीडिया में जानकारी शेयर करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत अमेरी के मिडिल स्कूल में अपने जिला पंचायत निधि से चार कंप्यूटर का शुभारंभ अपने जन्मदिन पर करेंगे जिससे छात्र-छात्राएं कंप्यूटर के ज्ञान अर्जित कर सकेंगे।

वहीं श्री साहू अपने जन्मदिन के पूर्व संध्या पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट मुलाकात किया साथ ही नगर पालिका चुनाव और त्रिस्तरी पंचायत चुनाव के विषय में चर्चा भी किया। श्री बघेल ने मोनू साहू को जन्मदिन की अग्रिम बधाई देते हुए केक काट कर मुंह मीठा किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई (राजेंद्र मारकण्डे- रचनाकार) आज सुरहुत्ती तिहार हरे। सबो डाहर फटाका के शोर अऊ दीया बाती के उजियारा...

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार पाटन। देश के प्रधानमंत्री को लेकर चल रही...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है