धर्म नगरी कौही में होगा पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवम संगीतमय शिवकथा

Advertisement

रानीतराई: पाटन ब्लाक के अंतर्गत आने वाले धर्म नगरी कौही में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पांच दिवसीय 2 से 6 मार्च तक पाटेस्वर धाम के परमपूज्य श्री बालयोगी बाबा जी के पावन सरंक्षण एवं परम पूज्य बालयोगेश्वर संत श्री राम बालक दास महात्यागी के कुशल संचालन एवं धर्म नगरी कौही व क्षेत्र वासियों के सहयोग से विश्व कल्याण के लिए पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवम शिव कथा का आयोजन होना है कौही में होने वाले महायज्ञ को सफल बनाने आस पास के गांव में राम बालक दास जी लोगो से मिलकर इस महायज्ञ को सफल बनाने प्रेरित कर रहे है।

इसी कड़ी में ग्राम कुर्मी गुंडरा पहुंचे संत राम बालक दास जी का सरपंच पार्वती आडिल ,खिलावन देवांगन, सुदर्शन साहू, युगल किशोर आडिल, अमर सिंह वर्मा, पवन वर्मा, हेमनाथ वर्मा, खम्हन बीजौरा, टोकेंद्र वर्मा ,सोमन वर्मा, लखन ठाकुर, योगेंद्र देवांगन, मोंगरा वर्मा के अलावा ग्रामिणजनो ने महाराज जी का आरती लेकर स्वागत किया साथ ही महायज्ञ के लिए तन मन धन से सहयोग करने वचन दान दिया।

 फेसबुक से जुड़े 

युगल किशोर आडिल ने बताया की कौही में होने वाली महायज्ञ की तैयारी व्यापक रूप से चल रही है जिसमे कुर्मी गुंडरा के भक्तजन तन मन धन से सहयोग करने संकल्पित है साथ ही प्रतिदिन चलने वाले महाभंडारा के लिए अन्न दान भी किया जा रहा है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है