विष्णु देव के शासनकाल में ना टोकन मिल रही है, ना एक मुश्त राशि, निरीक्षण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किसानों ने बताई समस्या

Advertisement

मर्रा 03 दिसंबर : पाटन ब्लाक अंतर्गत सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र मर्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के द्वारा धान खरीदी चलो अभियान के तहत मर्रा धान खरीदी केंद्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया। किसानों को अवगत कराते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि खरीदी केंद्र में नापतोल की समस्या पर तुरंत प्रशासनिक अधिकारी को अवगत कराने को कहा साथ ही टोकन के निराकरण हेतु भी प्राधिकृत अधिकारी और प्रशासन के विभागीय अधिकारियों को अवगत कराए जिसे निराकरण हो सके साथ ही किसानों से चर्चा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के वादे अनुसार ₹3100 की एक मस्त राशि किसानों को मिलनी चाहिए जो अभी नहीं मिल रही है। जिसके लिए भी समिति के माध्यम से शासन को अवगत कराए जिससे शीघ्रता से किसानों को सुविधा मिल सके।

वही मछुआ कल्याण बोर्ड की पूर्व सदस्य देव कुमार निषाद ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार के द्वारा ₹3100 धान के कुंटल देने का जो वादा किया है पूर्वती भूपेश सरकार की देन है। जिसने सरकार बनते ही किसने की आर्थिक मजबूती के लिए₹2500 धान के कुंटल दिया। भाजपा सरकार में आज किसान धान बेचने के लिए टोकन के लिए भटक रहे है।भूपेश सरकार के कार्यकाल में क्रमवार किसान अपने टोकन लेकर आसानी से धान बेचते थे चाहे हो छोटे या बड़े किसान हो अब तो किसान परेशान नजर आर रहा है।नहीं टोकन मिल रहा है और न ही एक मुश्त राशि।

 फेसबुक से जुड़े 

मौके पर राजेंद्र चंद्राकर, देव कुमार निषाद,विधायक प्रतिनिधि विनोद वर्मा, सेक्टर प्रभारी भूपेन्द्र बघेल, रामाधार वर्मा कांग्रेस कार्यकर्ता, राजेश वर्मा,शंकर यदु, भोजेंद्र चंद्राकर,बीजू जैन,नारद नेताम सहित अन्य किसान बंधु उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

शासकीय प्राथमिक शाला कौही में आयोजित SMC बैठक में बच्चों के शिक्षा गुणवत्ता पर फोकस

* शासकीय प्राथमिक शाला कौही में आयोजित SMC बैठक में बच्चों के शिक्षा गुणवत्ता पर फोकस... * मासिक वालपेपर में बच्चों ने तीज त्यौहार को...

बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी पर सांसद विजय बघेल का बड़ा कदम

* बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी पर सांसद विजय बघेल का बड़ा कदम... * दुर्ग लोकसभा की जनता की लगातार मांग पर रेलवे महाप्रबंधक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है