भाजपा सरकार में किसान हो रहे लगातार परेशान, न टोकन मिल रहा है,न एक मुश्त राशि- निर्मल कोसरे

भिलाई 10 दिसंबर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिलाई चरोदा के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। उक्त धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महापौर एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति से किसान लगातार परेशान हो रहे हैं। किसानों से एक कट्टे में 40 किलोग्राम एवं बारदाना मिलाकर 650 ग्राम कुल 40 किलो 650 ग्राम खरीदी करना चाहिए जबकि कहीं-कहीं सोसाइटी में 41 किलोग्राम एवं 40 किलो 900 ग्राम की खरीदी की जा रही है, साथ ही साथ सुखद धान के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान लिया जा रहा हैं। जबकि सुखद धान की भरपाई कांग्रेस सरकार में राज्य शासन वहन करती थीं ,लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार के द्वारा सुखद धान की भरपाई आम किसानों से की जा रही है। ऑनलाइन टोकन सिस्टम होने के चलते छोटे और बड़े किसान धान बेचने से लगातार वंचित हो रहे हैं जिसके चलते कई दिनों तक अपना धान खलिहानों में ही रखने को मजबूर है। सोसाइटियों में धान का उठाव नहीं होने के कारण बहुत सारे सोसाइटियों में धान रखने को लेकर परेशानी हो रही है।
बारदाना का वजन सरकार के द्वारा 650 ग्राम तय किया गया है जबकि वास्तविक स्तर पर बारदाने का वजन करने पर 540 ग्राम पाया गया। अधिकांश किसान धान कटाई के बाद धान बेचने के लिए अपने बारी का इंतजार कर रहे हैं। कई किसान तो सुबह से ही टोकन लेने के लिए सोसाइटियों के चक्कर काट कर खाली हाथ लौट रहे हैं।
विधानसभा चुनाव के समय भाजपा सरकार ने ₹ 3100 नगद धान खरीदी का वादा किया था, लेकिन 14 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ होने के बावजूद आज दिनांक तक एक भी किसानों को ₹3100 क्विंटल के भाव से राशि प्राप्त नहीं हुआ है केवल समर्थन मूल्य ₹ 2310 के दर से ही किसानों को भुगतान हो पाया है।
राज्य शासन के द्वारा यदि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया जाता तो कांग्रेस पार्टी के द्वारा किसानों के साथ जन आंदोलन किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन के पश्चात राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया।

इस अवसर पर सुजीत बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मढरिया , कुमुद मढरिया, दुलारी वर्मा, प्रेमलता मढरिया, कलिंद्री नायक, राजेश्वरी पटेल, सीमा तिवारी, दुकलहीन, देवकुमारी भल्लावी, पार्षद गण संतोष तिवारी, मोहन साहू, ईश्वर साहू, एस वेंकट रमना, एम.जानी, डे साहब वर्मा, मनीष वर्मा, टेनेद्र ठाकरे, भूपेंद्र वर्मा, आशीष वर्मा, विनोद निषाद, विनोद प्रसाद, बी एन राजू, टीपेश साहू, मोहम्मद जुनैद, गिरजा शंकर बंछोर, नरेंद्र गुड्डू वर्मा, डॉ नौशाद सिद्दीकी, इंद्रजीत यादव, पप्पू चंद्राकर, मोहम्मद आमिर, युवराज कश्यप सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

त्रि-दिवसीय मानसगान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल्पना साहू ने बताया श्रीराम को आदर्श जीवन का मार्गदर्शक

* ग्राम चुलगहन में मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोलीं कल्पना नारद साहू – श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा, राम के...

अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन... * 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है