जनता के लिए बढ़ेगी सुविधाएं दल्लीराजरा पालिका क्षेत्र के वार्डो में होंगे विकास कार्य

Advertisement

दल्लीराजहरा 18 नवंबर । नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में राज्य शासन द्वारा विभिन्न विकास कार्यों हेतु 5 करोड़ 40 लाख रूपयों की निविदा 18 नवंबर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर, नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर एवं समस्त ठेकेदारों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ खोली गई।इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर ने बताया कि नगर पालिका के विभिन्न विकास कार्यों हेतु अधोसंरचना मद से 2 करोड़ 99 लाख रुपये, 15 वित्त आयोग से 1 करोड़ 72 लाख रुपए एवं 15 वित्त आयोग मद से 68 लाख रुपयो की लागत से नगर के समस्त वार्डों में सीसी रोड,नल निर्माण कार्य, एवं पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्यों हेतु निविदा आमंत्रित की गई थी। उक्त निविदा के पहुंचने के अंतिम तिथि 18 नवंबर को दोपहर 3:00 तक एवं निविदा खोलने का समय 4:00 से था।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर ने बताया कि निविदा को पूरी तरह से पारदर्शिता बरतने के लिए निविदा खोले जाने के दौरान निविदा में भाग लेने वाले समस्त ठेकेदारों को आमंत्रित किया गया था और ठेकेदारों के समक्ष निविदा खोली गई ताकि किसी भी ठेकेदार को आपत्ति ना हो।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है