बोरीद में आबकारी विभाग ने जप्त किए अवैध शराब

Advertisement

रानीतराई 13 फरवरी 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन तथा सहायक आयुक्त आबकारी श्री राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में 12 फरवरी 2024 को रात्रि गश्त के दौरान आबकारी विभाग द्वारा ग्राम बोरीद थाना रानीतराई में अवैध शराब के परिवहन/विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर कुल 40 नग पाव मात्रा 7.2 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जप्त किया गया, जिसका कुल बाजार मूल्य 4400 रूपये है।

सहायक आयुक्त आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार इस प्रकरण में आरोपी महेंद्र वर्मा पिता गुहाराम वर्मा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक हरीश पटेल के द्वारा विवेचना में लिया गया है। इस प्रकरण मे आबकारी मुख्य आरक्षक श्री दयाराम गोटे, ऑपरेटर श्री रामगोपाल वर्मा, वाहन चालक श्री धनराज कुर्रे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है